देश की खबरें | गुरुग्राम: निर्माणाधीन इमारत की 25वीं मंजिल से गिरा धातु का पाइप सिर में लगने से मजदूर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन इमारत की 25वीं मंजिल से गिरा धातु का पाइप सिर लगने से 49 वर्षीय निर्माण मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 26 मार्च गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन इमारत की 25वीं मंजिल से गिरा धातु का पाइप सिर लगने से 49 वर्षीय निर्माण मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बादशाहपुर थाने में निर्माण परियोजना के प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रोहतक जिले के लखन माजरा के मूल निवासी दलबीर सिंह के रूप में हुई है। वह अपने साले विजय के साथ झज्जर के सलहावास इलाके में रह रहा था।

दोनों एक ही निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम करते थे।

पुलिस ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को हुई जब वे एक अन्य मजदूर के साथ ट्रक से उतर रहे थे।

विजय ने अपनी शिकायत में कहा, “इमारत की 25वीं मंजिल से गिरा धातु का जैक पाइप उसके सिर लग गया। उसका सिर कुचला गया और हाथ पाइप के नीचे दब गया। परियोजना प्रबंधक की लापरवाही के कारण ये सब हुआ, जिसने इमारत के बगल में सुरक्षा जाल नहीं लगाया था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम शव का पोस्टमार्टम किया गया।

बादशाहपुर थाने के प्रभारी दिनकर ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें