देश की खबरें | गुरुग्राम : निर्माणाधीन इमारत में मलबे के नीचे जिंदा दफन हुए दो मजदूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के सेक्टर 56 इलाके में दो मजदूरों की उस समय एक निर्माणाधीन इमारत में मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई, जब भूमिगत तल की खुदाई के दौरान पास का मकान उनके ऊपर गिर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 20 जनवरी गुरुग्राम के सेक्टर 56 इलाके में दो मजदूरों की उस समय एक निर्माणाधीन इमारत में मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई, जब भूमिगत तल की खुदाई के दौरान पास का मकान उनके ऊपर गिर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मलखान (28) और उसकी साली गुड्डो (26) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले के गालन गांव के निवासी थे और गुरुग्राम के सेक्टर 23 में किराये के मकान में रह रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, राजकुमार नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज ली गई है, जो मृतकों के गांव का ही रहने वाला है।

शिकायत के अनुसार, मृतक बीते एक हफ्ते से सेक्टर 56 के डी-323 प्लॉट स्थित निर्माण साइट पर काम कर रहे थे। इसमें कहा गया है कि बुधवार रात जब वे बेसमेंट में खुदाई के काम में व्यस्त थे, तब पास के मकान का मलबा उनके ऊपर गिर गया।

राज कुमार ने कहा, ‘मलखान और गुड्डो मलबे के नीचे दब गए। अन्य मजदूर दोनों को बाहर निकालकर डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’

राजकुमार ने आरोप लगाया कि हादसा ठेकेदार कपिल और प्लॉट के मालिक की लापरवाही की वजह से हुआ। उसने बताया कि दोनों मृतक अपने पीछे छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

पुलिस ने बताया कि राजकुमार की शिकायत के आधार पर सेक्टर 56 थाने में ठेकेदार और प्लॉट मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304ए (लापरवाही के चलते मौत) व 34 (समान मंशा) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जांच अधिकारी श्री भगवान ने कहा, ‘पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिए गए। तथ्यों की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें