देश की खबरें | गुरुग्राम: मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में डकैती की कथित फिराक में घूम रहे तीन लोगों को मुठभेड़ के के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 29 जुलाई गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में डकैती की कथित फिराक में घूम रहे तीन लोगों को मुठभेड़ के के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उनमें से एक को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए।

इसने कहा कि जिस मोटरसाइकिल से वे रेलवे अंडरपास तक गए और राहगीरों को लूटने के लिए छिपे, उसे भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी लेकिन अपराधियों ने मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

इसने कहा, “आरोपियों द्वारा गोलीबारी किये जाने पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली एक आरोपी के पैर में लगी।”

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के खैरथल जिले के तकिया की ढाणी गांव के मूल निवासी 25 वर्षीय श्रवण उर्फ सोनू, अलवर के बामडोली गांव के रहने वाले 20 वर्षीय मंगत सिंह और 19 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घायल श्रवण उर्फ सोनू का अभी अस्पताल में इलाज जारी है।

गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “आरोपी श्रवण के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों में हत्या के प्रयास, डकैती और वाहन चोरी के लगभग 25-30 मामले दर्ज हैं।”

उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ सेक्टर 10 थाने में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Sri Lanka Women T20I Stats: एशियन गेम्स में पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीम के बीच कौन रहा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम मारेगी बाजी या श्रीलंका करेगी फाइनल का टिकट पक्का? मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? सेमीफाइनल से पहले जानें पिच का मिजाज