देश की खबरें | गुरुग्राम: जेल में बंद गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी को अपने पति के इशारे पर फल और सब्जी विक्रेताओं तथा व्यापारियों से जबरन पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 15 जुलाई जेल में बंद गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी को अपने पति के इशारे पर फल और सब्जी विक्रेताओं तथा व्यापारियों से जबरन पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्विंकल गुरुग्राम की खांडसा मंडी में सब्जियों की कीमतें तय करती थी और अपने गुर्गों के माध्यम से विक्रेताओं को धमकी देकर पैसे वसूलती थी।
पुलिस ने कहा कि ट्विंकल फिलहाल गैंगस्टर कौशल चौधरी के गिरोह का संचालन कर रही थी और उसका पति भी इसका हिस्सा था।
ट्विंकल को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) वरुण दहिया ने कहा कि पिछले साल मार्च में पुलिस को एक घटना के बारे में जानकारी मिली थी, जहां खांडसा मंडी में प्रत्येक रेहड़ी-पटरी वाले और दुकानदार से पांच-छह लोगों ने दो लोगों के नाम पर लगभग 3,000 रुपये से 4,000 रुपये तक की जबरन वसूली की थी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिवाजी नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और ट्विंकल को शुक्रवार को भोंडसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)