देश की खबरें | गुरुग्राम : कोचिंग सेंटर के कर्मचारी को छात्रा से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में गुरुग्राम के एक गांव में एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 30 अगस्त हरियाणा में गुरुग्राम के एक गांव में एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उमेश यादव (38) के रूप में हुई है और उसे बुधवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, वह कुछ समय तक उस कोचिंग सेंटर की छात्रा रही, जहां पर यादव काम करता था।

शिकायतकर्ता ने बताया, ''शनिवार को जब वह कोचिंग सेंटर पहुंची तो आरोपी ने उसे कक्षा के बाद सेंटर में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।’’

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने रविवार को फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शुरुआत में उसने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया, जिसके बाद वे उसे मंगलवार शाम को पुलिस थाने ले गए।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पुलिस लड़की को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की।

पुलिस ने बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में मंगलवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट