देश की खबरें | गुरुग्राम : सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पीजी में रह रहे 48 वर्षीय सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 25 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पीजी में रह रहे 48 वर्षीय सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है और हाल में उसका तबादला ‘पीओ स्टाफ’ में हुआ था।
कुमार सेक्टर 38 स्थित एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में रह रहा था, जहां वह लगभग 10-12 दिन पहले रहने आया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पीजी के कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि शव फंदे से लटका है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन शराब की कई खाली बोतलें मिलीं हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई सुनील तनाव में हो सकते हैं, लेकिन पुलिस अन्य निवासियों और पीजी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।
पुलिस ने बताया कि सुनील दो बच्चों का पिता था और मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गहाली गांव का निवासी था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)