गुरुग्राम (हरियाणा), 12 फरवरी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल जाकर 17-वर्षीया उस घरेलू सहायिका से मुलाकात की, जिसको उसके नियोक्ताओं ने यातना दी है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित किशोरी की मां से भी बात की और करीब 20 मिनट तक अस्पताल में रहे।
मुंडा ने लड़की के परिवार को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया और चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासी लड़की यहां घरेलू सहायिका का काम करने आई थी और उन्होंने जिस तरह का व्यवहार किया, यह निंदनीय है।’’
पुलिस के मुताबिक, लड़की को बृहस्पतिवार को अस्पताल के प्राइवेड वार्ड में स्थानांतरित किया गया।
इस बीच, लड़की को यातना देने के आरोप में मनीष खट्टर और कमलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY