देश की खबरें | केवल सिखों के लिए ही नहीं, हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं गुरु गोविंद सिंह : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मुगल शासक औरंगजेब को 'क्रूर' करार दिया और तब हिंदुओं के सामने आई समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गुरु गोविंद सिंह की सराहना की।

लखनऊ, 22 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मुगल शासक औरंगजेब को 'क्रूर' करार दिया और तब हिंदुओं के सामने आई समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गुरु गोविंद सिंह की सराहना की।

आदित्यनाथ ने यहां खालसा सृजन दिवस एवं बैसाखी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह केवल सिखों के लिए ही नहीं हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं और एक नया प्रकाश हैं।

उन्होंने कहा, ''खालसा पंथ के 325 वर्ष पूरे हो रहे हैं। गुरु गोविंद सिंह के अनुयायी जहां भी गये अपने शौर्य और पराक्रम से अपना लोहा मनवाया।''

योगी ने कहा कि सिख कहीं भी होगा वह बिना झुके, डिगे अपने पथ पर आगे बढ़ता है, इसलिए सरदार भी कहलता है।

योगी ने कहा, ''याद करिये एक तरफ क्रूर औरंगजेब के शासन में अत्याचार की पराकाष्ठा थी, जजिया कर के जरिये हिंदुओं को पूरी तरह इस्लाम में बदलने की उसकी क्रूर चाल और मंदिरों को तोड़ा जा रहा था, बेटियों की इज्जत पर हाथ डाला जा रहा था और उस समय अपने एक लाख शिष्यों के साथ मिलकर देश और धर्म की ज्वलंत समस्याओं पर प्रभावी शंखनाद करने का काम गुरु गोविंद सिंह महाराज द्वारा किया जा रहा था।''

मुख्यमंत्री के मुताबिक, गुरु गोविंद सिंह महाराज ने इस कार्यक्रम को बढ़ाया तो इसका नाम खालसा रखा जिसका मतलब परमात्मा है।

समारोह को उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समेत कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\