Former Minister Gurmukh Singh Bali Passes Away: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली का निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली का शुक्रवार की रात नयी दिल्ली में निधन हो गया. वह 67 वर्ष के थे. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बाली ने नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली.

पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली (Photo Credits: Wikimedia Commons)

शिमला, 30 अक्टूबर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली का शुक्रवार की रात नयी दिल्ली में निधन हो गया. वह 67 वर्ष के थे. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बाली ने नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली. बाली के निधन की खबर उनके बेटे रघुबीर सिंह बाली ने शनिवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बाली के निधन पर दुख जताया. उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि बाली की पार्थिव देह को हिमाचल लाया जाएगा जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी.

बाली का जन्म 27 जुलाई 1954 को कांगड़ा में हुआ था. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था. वह नगरोटा बगवां से 1998, 2003, 2007 और 2012 में लगातार चार बार विधायक चुने गए. वह प्रदेश के खाद्य आपूर्ति, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रह चुके थे. बाली हिमाचल नागरिक सुधार सभा के अध्यक्ष भी रहे. वह 1995 से 1998 तक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष और 1993 से 1998 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के संयुक्त सचिव रहे. यह भी पढ़ें : कलकत्ता हाईकोर्ट ने काली पूजा, दिवाली के दौरान पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बाली की पार्थिव देह शनिवार शाम तक धर्मशाला लायी जाएगी और अंत्येष्टि रविवार को चामुंडा धाम में की जाएगी. बाली के बेटे एवं अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव आर एस बाली ने कहा, ‘‘बहुत ही दुखी मन से मुझे आपको यह सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता और आपके प्रिय श्री जी एस बाली जी नहीं रहे. बीती रात दिल्ली के एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली.’’

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Sonia Gandhi Hospitalized: सोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, होनी है माइनर सर्जरी!

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट