कोरोना वारयरस के कारण गुरिंदर चड्ढा की बुआ का निधन

निर्देशक ने बताया कि उनकी बुआ का ब्रिटेन के एक अस्पताल में रविवार को निधन हुआ।

मुंबई, 20 अप्रैल भारतीय मूल की ब्रितानी फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा की बुआ का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है।

निर्देशक ने बताया कि उनकी बुआ का ब्रिटेन के एक अस्पताल में रविवार को निधन हुआ।

गुरिंदर ने बुआ से साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘हमने आज अपनी प्रिय बुआजी को अलविदा कहा। उनका कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह मेरे पिताजी की छोटी बहन थीं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘उन्होंने (बुआ ने) भारत का बंटवारा देखा था लेकिन हमारे और उनके पूरे परिवार के लिए यह दु:ख की बात है कि उनके अंतिम क्षणों में कोई उनके साथ नहीं रह सका।’’

‘बेंड इट लाइक बेकहम’ की निर्देशक ने अस्पताल की उन दो नर्सों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनकी बुआ के अंतिम समय में उनका हाथ पकड़ा और उनके बच्चों से वीडियो कॉल की जिन्होंने उनके अंतिम सांस लेने के दौरान अरदास की।

गुरिंदर ने लिखा, ‘‘ईश्वर नायक बनीं उन नर्स पर कृपा बनाए रखे जिन्होंने मेरी प्यारी बुआ के निधन को करूणामय बनाया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी