इवांसविले पुलिस विभाग की सार्जेंट एना ग्रे ने ‘डब्ल्यूएफआईई-टीवी’ को बताया बृहस्पतिवार की रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
ग्रे ने बताया कि घायल व्यक्ति की स्थिति का तत्काल पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ है।
कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि पीड़ित वॉलमार्ट का कर्मचारी प्रतीत होता है।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने इस घटना के संबंध में प्रतिक्रिया लेने के लिए वॉलमार्ट को एक ईमेल भेजा है।
ग्रे ने कहा कि सुरक्षा बलों ने रात लगभग 10 बजे जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा, ‘‘जब अधिकारी अंदर गए, तो वे संदिग्ध का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे और वह स्टोर में मौजूद था। वह अधिकारियों पर गोलीबारी कर रहा था।’’
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान जवाबी गोलीबारी की जिसमें बंदूकधारी मारा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY