देश की खबरें | गुकेश सिंगापुर में देंगे विश्व चैम्पियनशिप मैच में लिरेन को चुनौती, भारत को नहीं मिली मेजबानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के शतरंज स्टार डी गुकेश और मौजूदा चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन के बीच 2024 विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले की मेजबानी सिंगापुर करेगा । फिडे ने सोमवार को यह घोषणा की ।

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारत के शतरंज स्टार डी गुकेश और मौजूदा चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन के बीच 2024 विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले की मेजबानी सिंगापुर करेगा । फिडे ने सोमवार को यह घोषणा की ।

इसके मायने हैं कि गुकेश दिल्ली या चेन्नई में यह मुकाबला नहीं खेल सकेंगे चूंकि भारत के ये दोनों शहर सिंगापुर से पिछड़ गए । ढाई मिलियन डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि वाला यह मुकाबला 20 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होगा ।

तमिलनाडु सरकार और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने विश्व शतरंज संस्था फिडे को मेजबाजी अलग-अलग बोलियां सौंपी थीं।

फिडे ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘सिंगापुर सरकार से समर्थन के साथ सिंगापुर शतरंज महासंघ ने फिडे विश्व चैम्पियनशिप मैच 2024 की मेजबानी हासिल की है।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ सभी दावेदारों की समीक्षा , आयोजन स्थलों, सुविधाओं, कार्यक्रम और मौकों की समीक्षा के बाद अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने सिंगापुर को चुना है ।’’

सत्रह साल के गुकेश ने अप्रैल में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर सबसे कम उम्र के विश्व चैलेंजर बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने महान गैरी कास्परोव के 40 साल पुराने रिकॉर्ड को अपने नाम किया था।

फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि फिडे के इतिहास में पहली बार विश्व चैंपियनशिप का मैच सिंगापुर में होगा। सिंगापुर सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक पर्यटन और व्यापार केंद्रों में से एक होने के साथ शतरंज का भी बड़ा केंद्र है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अन्य  दावेदारों (नयी दिल्ली और चेन्नई) को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। दोनों शहर शतरंज प्रतियोगिताओं की मेजबानी के समृद्ध इतिहास के साथ प्रसिद्ध शतरंज केंद्र हैं। हमें विश्वास है कि हम भविष्य में वहां प्रमुख शतरंज प्रतियोगिताएं देखेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी