खेल की खबरें | गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर के पहले दिन कार्लसन और वेस्लो सो के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियन डी गुकेश लगातार दो जीत से ग्रैंड शतरंज टूर के अंतर्गत सुपर यूनाईटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के पहले तीन दौर के समाप्त होने के बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन, पोलैंड के डुडा जान-क्रिस्तोफ और अमेरिका के वेस्ले सो के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

जगरेब (क्रोएशिया), तीन जुलाई विश्व चैंपियन डी गुकेश लगातार दो जीत से ग्रैंड शतरंज टूर के अंतर्गत सुपर यूनाईटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के पहले तीन दौर के समाप्त होने के बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन, पोलैंड के डुडा जान-क्रिस्तोफ और अमेरिका के वेस्ले सो के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

गुकेश ने दिन की शुरूआत डुडा के खिलाफ हार से की लेकिन फिर उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा को पराजित करके हमवतन आर प्रज्ञानानंदा को भी शिकस्त दी। इससे उनके संभावित छह में से चार अंक हो गए।

वहीं कार्लसन ने वेस्ले सो को हराया जबकि स्थानीय स्टार इवान सारिचज और डुडा के खिलाफ दो बाजियां बराबर कीं।

गुकेश के अलावा वेस्ले सो एकमात्र खिलाड़ी रहे जिन्होंने निर्णायक बाजियां खेलीं। उन्होंने हमवतन फैबियानो कारूआना और हालैंड के अनीष गिरी को पराजित किया।

वहीं फॉर्म में चल रहे प्रज्ञानानंदा के लिए दिन मुश्किलों भरा रहा, उन्होंने फिरौजा और उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तारोव से ड्रॉ खेला जबकि गुकेश से हार से उन्हें काफी नुकसान हुआ।

अभी रैपिड वर्ग में छह दौर और बाकी हैं जिसके बाद ब्लिट्ज के 18 दौर खेले जाएंगे।

शीर्ष पर चार खिलाड़ियों के बाद गिरी और सारिच तीन तीन अंक से संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं जबकि कारूआना, अब्दुसत्तारोव, फिरौजा और प्रज्ञानानंदा चार खिलाड़ियों के दो दो अंक हैं।

रैपिड वर्ग में जीत के लिए दो जबकि ब्लिट्ज में जीत के लिए एक अंक दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड