खेल की खबरें | गुकेश विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में कार्लसन से भिड़ेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के तीन खिलाड़ी डी गुकेश, आर प्रगानानंद और अर्जुन एरिगैसी रविवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

बाकू, 13 अगस्त भारत के तीन खिलाड़ी डी गुकेश, आर प्रगानानंद और अर्जुन एरिगैसी रविवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

गुकेश ने चीन के वांग हाओ को 1.5-0.5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जिसमें उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।

प्रगानानंद का सामना हमवतन एरिगैसी से होगा, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि सेमीफाइनल में एक भारतीय खिलाड़ी जरूर होगा।

गुकेश ने हाओ के खिलाफ ड्रॉ से अगले दौर में जगह सुनिश्चित की।

कार्लसन ने दूसरे गेम में यूक्रेन के दिग्गज वासिली इवानचुक को हराकर 2-0 से जीत दर्ज की।

एरीगैसी ने अंतिम आठ में प्रवेश करने के लिए स्वीडन के निल्स ग्रांडेलियस के खिलाफ ड्रा खेला।

विदित गुजराती और डी हरिका ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दूसरी बार ड्रा खेला अब सोमवार को टाई-ब्रेकर में खेलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू