खेल की खबरें | गुकेश तीसरे स्थान पर खिसके, प्रज्ञानानंदा की दूसरी हार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ियों के लिए बुधवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया में निराशाजनक दिन रहा जब रेपिड ओपन वर्ग में कल तक शीर्ष पर चल रहे डी गुकेश का अजेय अभियान थम गया और वह हमवतन विदित गुजराती के खिलाफ शिकस्त से तीसरे स्थान पर खिसक गए।

कोलकाता, छह सितंबर भारतीय खिलाड़ियों के लिए बुधवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया में निराशाजनक दिन रहा जब रेपिड ओपन वर्ग में कल तक शीर्ष पर चल रहे डी गुकेश का अजेय अभियान थम गया और वह हमवतन विदित गुजराती के खिलाफ शिकस्त से तीसरे स्थान पर खिसक गए।

युवा सनसनी आर प्रज्ञानानंदा को रेपिड वर्ग में एक और हार का सामना करना पड़ा। रेपिड वर्ग के अंतिम दिन अब तीन दौर के मुकाबले और खेले जाने बाकी है।

दूसरे दिन के खेल के बाद कोई भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर नहीं है।

गुकेश, प्रज्ञानानंदा और गुजराती तीनों एकल बढ़त बनाने वाले फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव से डेढ़ अंक पीछे हैं।

विश्व ब्लिट्ज चैंपियन 2021 वाचियेर लाग्रेव 4.5 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। विश्व कप 2019 विजेता अजरबेजान के तैमूर रादजाबोव के चार अंक हैं।

वाचियेर लाग्रेव ने चौथे दौर में जर्मनी के 18 साल के विन्सेंट केमर को हराया जबकि अगले दौर में गुकेश से ड्रॉ खेला। उन्होंने दिन का अंत विश्व रेपिड चैंपियन 2021 उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसतारोव के खिलाफ जीत के साथ किया।

विश्व कप के रजत पदक विजेता प्रज्ञानानंदा को अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पांचवें दौर में पी हरिकृष्णा ने हराया। मंगलवार को प्रज्ञानानंदा को केमर ने हराया था। प्रज्ञानानंदा ने दिन की शुरुआत नोदिरबेक के खिलाफ जीत के साथ की थी। दिन की अंतिम बाजी में उन्होंने एलेक्जेंडर ग्रिश्चुक से ड्रॉ खेला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\