खेल की खबरें | गुकेश ने प्रज्ञानानंदा और कीमर को हराकर वापसी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फिडे कैंडिडेट्स चैंपियन डी गुकेश ने खराब शुरुआत से उबरकर सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में हमवतन आर प्रज्ञानानंदा और विन्सेंट कीमर को हराकर शानदार वापसी की।

वारसॉ, नौ मई फिडे कैंडिडेट्स चैंपियन डी गुकेश ने खराब शुरुआत से उबरकर सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में हमवतन आर प्रज्ञानानंदा और विन्सेंट कीमर को हराकर शानदार वापसी की।

गुकेश अपनी पहली दोनों बाजियां हार गए थे जबकि तीसरी बाजी में उन्होंने अंक बांटे। इस भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन किया तथा प्रज्ञानानंदा को पराजित करके वापसी करने की तरफ कदम बढ़ाए। प्रज्ञानानंदा को मिडिल गेम की अपनी गलतियों के कारण हार का सामना करना पड़ा।

प्रज्ञानानंदा ने हालांकि इस हार से उबरने में अधिक समय नहीं लगाया तथा पांचवें दौर में हॉलैंड के अनीश गिरी को हराया। दूसरी तरफ गुकेश ने कीमर को हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

भारत के अर्जुन एरिगैसी ने चौथे दौर में रोमानिया के किरिल शेवचेंको को हराकर उनके विजय अभियान पर रोक लगाई। अर्जुन ने इससे पहले अपनी तीन बाजियां ड्रॉ खेली थी। इनमें विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के खिलाफ खेली गई बाजी भी शामिल है।

कार्लसन और शेवचेंको संभावित 10 अंक में से 7 अंक लेकर बढ़त पर हैं। उनके बाद चीन के वेइ यी का नंबर आता है जिनके 6 अंक हैं।

गुकेश, प्रज्ञानानंदा और अर्जुन की भारतीय तिकड़ी उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ पांच अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू