खेल की खबरें | टाटा स्टील के पहले मुकाबले में गुकेश का सामना अनीश गिरि से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियन डी गुकेश का सामना 87वें टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में शनिवार को स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरि से होगा जो पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने के बाद उनका पहला टूर्नामेंट है ।

विज्क आन जी (नीदरलैंड), 17 जनवरी विश्व चैम्पियन डी गुकेश का सामना 87वें टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में शनिवार को स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरि से होगा जो पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने के बाद उनका पहला टूर्नामेंट है ।

2023 के विजेता गिरि काफी कठिन प्रतिद्वंद्वी साबित होते आये हैं । लेकिन 18 वर्ष के गुकेश हमेशा आक्रामक खेलते हैं और इस समय फॉर्म में भी हैं । सिंगापुर में विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन को हराने के बाद उनका आत्मविश्वास भी बढा है ।

गुकेश को शुक्रवार को सुबह ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न से नवाजा । वह समारोह के तुरंत बाद नीदरलैंड रवाना हो गए ।

भारत की पांच सदस्यीय टीम को शुरूआती मैचों में एक दूसरे से खेलना है । अर्जुन एरिगेसी पहले मुकाबले में पेंटाला हरिकृष्णा से खेलेंगे ।भारत के विदित गुजराती के ऐन मौके पर निजी कारणों से नाम वापिस लेने के बाद हरिकृष्णा को मौका मिला है ।

आर प्रज्ञानानंदा पहले दौर में उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से खेलेंगे ।

भारत के पांचवें खिलाड़ी लियोन ल्यूक मेंडोसा का सामना पहले दौर में जर्मनी के विंसेंट केमेर से होगा ।

अन्य मुकाबलों में चीन के गत चैम्पियन वेइ य पहले दौर में अमेरिका के फेबियानो कारूआना से खेलेंगे ।

चैलेंजर वर्ग में ग्रैंडमास्टर आर वैशाली का सामना दुनिया की सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर अर्जेंटीना की 11 वर्ष की ओरो फॉस्टिनो से होगा । भारत की दिव्या देशमुख का सामना उजबेकिस्तान की नोदिरबेक याकूबोएव से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट