खेल की खबरें | गुकेश ने चेन्नई जीएम टूर्नामेंट में अरोनियन से ड्रॉ खेला, हरिकृष्णा ने एरिगैसी को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्थानीय खिलाड़ी डी गुकेश ने शुक्रवार को अमेरिक के गैंडमास्टर (जीएम) लेवोन अरोनियन के खिलाफ ड्रॉ के साथ चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप में अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की।
चेन्नई, 15 दिसंबर स्थानीय खिलाड़ी डी गुकेश ने शुक्रवार को अमेरिक के गैंडमास्टर (जीएम) लेवोन अरोनियन के खिलाफ ड्रॉ के साथ चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप में अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की।
अनुभवी खिलाड़ी पी हरिकृष्णा ने भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले में तेजी से उभर रहे अर्जुन एरिगैसी को हराया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त ईरान के जीएम परहम माघसूदलू को शुरुआती दौर में यूक्रेन के पावेल एलजानोव ने हराया तो वहीं हंगरी के सानान सजुगिरोव और सर्बिया के एलेक्जेंडर प्रेडके के बीच खेल मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
गुकेश काले मोहरों के साथ खेलते हुए बेहतर रैंकिंग वाली अरोनियन को बराबरी पर रोकने में कामयाब रहे। वह यहां अच्छे प्रदर्शन के साथ अगले साल के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में स्थान पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं।
इस प्रतियोगिता का आयोजन क्लासिकल प्रारूप में हो रहा है जिसमें आठ गैंडमास्टर भाग ले रहे हैं। इससे गुकेश और एरीगैसी को 2024 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफिकेशन हासिल प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
चेन्नई के प्रतिभाशाली आर प्रज्ञानानंद और विदित गुजराती ने पहले ही कैंडिडेट्स प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है। कैंडिडेट्स प्रतियोगिता का विजेता मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को चुनौती देगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)