खेल की खबरें | गुकेश ने वेस्ले सो को हराकर रैपिड में अपना दबदबा कायम रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दूसरे दिन लगातार पांच जीत के बाद गुकेश ने तीसरे दिन दो ड्रॉ खेले और आखिरकार वेस्ले को हराकर कुल 18 में से 14 अंक हासिल किये।

दूसरे दिन लगातार पांच जीत के बाद गुकेश ने तीसरे दिन दो ड्रॉ खेले और आखिरकार वेस्ले को हराकर कुल 18 में से 14 अंक हासिल किये।

उन्होंने रैपिड वर्ग में कुल छह जीत, एक हार (पोलैंड के डूड़ा जान-क्रिज्सटॉफ के खिलाफ) और दो ड्रॉ खेले।

रैपिड वर्ग में प्रत्येक जीत के लिए दो अंक मिलते हैं, जिससे भारतीय दिग्गज को अब डूड़ा पर अच्छी बढ़त मिल गई है, जिसने दिन की पहली दो बाजियां ड्रॉ खेली थी।

गुकेश के लिए दिन की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाड़ी अनीश गिरी के खिलाफ ड्रॉ से की। क्रोएशिया के इवान सारिक के खिलाफ उनका 87 चाल का मैराथन मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।

वेस्ले सो के खिलाफ गुकेश की पकड़ कमजोर हो रही थी लेकिन अमेरिका के खिलाड़ी ने एक रणनीतिक गलती की और गुकेश इस मौके को भुनाकर 36 चाल में जीत दर्ज करने में सफल रही।

टूर्नामेंट में भाग ले रहे दूसरे भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद ने सातवें दौर में सारिक को हराया और वेस्ले के साथ ड्रॉ खेला। डूड़ा के खिलाफ उनका मुकाबला भी ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड