देश की खबरें | गुजरातः भूकंप के दूसरे दिन 15 झटकों से हिला कच्छ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को भूकंप बाद के 15 झटके महसूस किए गए। इनमें से कुछ झटके चार तीव्रता से ज्यादा के थे। इससे एक दिन पहले इलाके में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

जियो

अहमदाबाद, 15 जून गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को भूकंप बाद के 15 झटके महसूस किए गए। इनमें से कुछ झटके चार तीव्रता से ज्यादा के थे। इससे एक दिन पहले इलाके में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन कुछ घरों में दरारें पड़ गईं हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, राज्य में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 178 लोगों की मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4128 पहुंची, 110744 लोग संक्रमित.

रविवार रात को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र कच्छ के भचाउ से 10 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। यहीं पर 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था।

गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार रात और सोमवार को भूकंप के बाद के 15 झटके इलाके में महसूस किए गए हैं। इसमें सोमवार दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर आया 4.6 तीव्रता का झटका भी शामिल है। इसका केंद्र भचाउ में 15 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 178 लोगों की गई जान: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आईएसआर के वैज्ञानिक संतोष कुमार ने बताया कि ये रविवार रात को आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद आए झ़टके हैं और उनसे संबंधित आगे का अध्ययन किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि 4.6 तीव्रता के भूकंप बाद के झटके के पश्चात, दोपहर तीन बजकर 56 मिनट पर 4.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया और दोपहर एक बजकर 01 मिनट पर 3.6 तीव्रता का झटका आया जिनके केंद्र भचाउ में क्रमशः उत्तर-उत्तर पूर्व में छह और 11 किलोमीटर पर थे।

अधिकारी ने बताया कि 1.4 से लेकर 3.1 तीव्रता के भूकंप बाद के झटके भी महसूस किए गए हैं।

कच्छ की कलेक्टर प्रवीणा डीके ने कहा कि जान और माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि भूकंप के केंद्र के पास स्थित कुछ घरों में दरारें पड़ गई हैं।

रविवार रात को आया 5.3 तीव्रता का भूकंप सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के जिलों के कई इलाकों में भी महसूस किया गया, खासकर राजकोट और पाटन में, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

लोगों ने कहा कि इसने 26 जनवरी 2001 को आए 7.7 तीव्रता भूकंप की यादें ताजा कर दीं जिसने कच्छ में तबाही मचाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी