देश की खबरें | गुजरात : युवक ने नाबालिग लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर हत्या की, खुद भी जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा के पास 26 वर्षीय एक युवक ने अपनी नाबालिग लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नवसारी, 24 जून गुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा के पास 26 वर्षीय एक युवक ने अपनी नाबालिग लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिलिमोरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवक लगभग एक साल से लड़की के साथ रह रहा था और एक कारखाने में मजदूरी करता था।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद बिहार निवासी युवक ने लड़की का गला घोंट दिया और खुद भी फांसी लगा ली। दोनों बिलिमोरा शहर के पास अंटालिया गांव में रह रहे थे।

पास में रहने वाले युवक के एक रिश्तेदार का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि लिव-इन-पार्टनर लड़की के बालिग होने के बाद शादी करने की योजना बना रहा था।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार, लड़की ने युवक के रिश्तेदार को बताया था कि वह मादक पदार्थ लेने के बाद हिंसक हो जाता है और उसके साथ मारपीट करता है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात युवक नशे की हालत में घर लौटा, जिसके बाद नाबालिग के साथ उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उसने नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें