गुजरात: देवर के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक गांव में देवर के साथ मिलकर अपने छह साल के बेटे की हत्या करने के आरोप में महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक गांव में देवर के साथ मिलकर अपने छह साल के बेटे की हत्या करने के आरोप में महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.  पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मामला तीन साल पुराना है, लेकिन पुलिस की ताजा जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि बच्चे को महिला और उसके देवर के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने सितंबर 2018 में विरमगाम तहसील के जालमपुरा गांव में हत्या को अंजाम दिया था, लेकिन उस समय पुलिस को बताया गया था कि बच्चा लापता हो गया है.

पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां जोशनाबेन कोली और उसके चाचा रमेश कोली को हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों ने बच्चे का गला घोंटने के बाद उसके शरीर को जला दिया था और बाद में अवशेषों को नाले में फेंक दिया था. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”पुलिस को पहले यह बताया गया था कि 28 सितंबर 2018 को महिला का बेटा हार्दिक अपने घर से लापता हो गया था। उस समय बताया गया था कि हार्दिक अपने घर से बाहर चॉकलेट लेने के लिए गया था और फिर वापस नहीं लौटा। उसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत की और दो दिन के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया था. यह भी पढ़े: Bihar: संपत्ति विवाद को लेकर पत्नी, बेटे और बहू ने मिलकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, उसके बाद लाश को ऐसे लगाया ठिकाने

तमाम कोशिशों के बाद पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही थी. अहमदाबाद (ग्रामीण) पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) के निरीक्षक उमेश धाखड़ा ने कहा कि हाल में गुजरात पुलिस के लापता बच्चों के मामलों को सुलझाने के अभियान के तहत विरामगम पुलिस ने बच्चे को नये सिरे से ढूंढने की कोशिश की और जांच में पूरा मामला सामने आया उमेश धाखड़ा ने कहा, ''हमने मामले की नये सिरे से जांच करने के दौरान परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान बच्चे की मां जोशनाबेन कोली और उसके चाचा रमेश कोली के बयानों में विरोधाभास दिखा, जिसको लेकर पुलिस को संशय हुआ.

उन्होंने बताया कि बच्चे को दोनों के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था, इसलिए दोनों ने उसकी हत्या करने का फैसला किया। महिला अपने बच्चे को किसी बहाने से गांव के सुनसान इलाके में ले गयी, जहां उसका देवर पहले से मौजूद था. दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया. उसके बाद शव के अवशेषों को नाले में बहा दिया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\