एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात: बंगले में आग लगने से महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद शहर में रविवार को एक बंगले में आग लगने से एक महिला और उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात: बंगले में आग लगने से महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत

अहमदाबाद, छह अप्रैल अहमदाबाद शहर में रविवार को एक बंगले में आग लगने से एक महिला और उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘ज्ञानदा आवासीय सोसायटी’ के एक मंजिला बंगले में रखे एयर कंडीशनिंग उपकरणों के कारण आग तेजी से फैली।

वासना थाने के निरीक्षक आर.एम पटेल ने बताया कि सरस्वती मेघानी (33) और उनके दो वर्षीय बेटे सौम्य की आग में जलकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आग से बगल के घर को मामूली क्षति पहुंची तथा परिसर के बाहर खड़े चार पहिया वाहनों तक भी आग फैल गई।

अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश कडिया ने बताया कि अहमदाबाद के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों से दमकल की कम से कम 14 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उन्होंने कहा कि घर में कुछ एयर कंडीशनिंग उपकरण रखे हुए थे, और उनके कारण विस्फोट हुआ और आग तेजी से फैल गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).