देश की खबरें | गुजरात: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बनासकांठा जिले में बुधवार को एक कार द्वारा टक्कर मारे जाने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक अन्य घटना में आणंद जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 18 अगस्त गुजरात के बनासकांठा जिले में बुधवार को एक कार द्वारा टक्कर मारे जाने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक अन्य घटना में आणंद जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाध पुलिस थाने के उप निरीक्षक एल जी वाला ने बताया कि बनासकांठा में पालनपुर के पास गाध गांव में एक तेज रफ्तार कार ने सात तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी जो एक धार्मिक मेले में पैदल जा रहे थे। वाला ने कहा, “सात में से दो लोगों को मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए जिन्हें पालनपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।”

घटना के बाद, कार चालक वाहन वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला। उन्होंने कहा कि वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, भद्रन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एक अन्य घटना में, आणंद जिले के बोरसाड तालुका के वल्वोड गांव के पास महिसागर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि अन्य श्रद्धालुओं के साथ दोनों युवक नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जित करने के बाद, नदी में नहाने के दौरान वे डूब गए।

पुलिस ने कहा कि नंदू मकवाना नामक एक व्यक्ति ने वहीं दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों ने नदी से बाहर निकाल लिया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड