देश की खबरें | गुजरात: मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय और गांधीनगर स्थित राज्य सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी जांच में अफवाह निकली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 19 जुलाई गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय और गांधीनगर स्थित राज्य सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी जांच में अफवाह निकली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर की गहन तलाशी ली गयी थी, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस उपाधीक्षक दिव्यप्रकाश गोहिल ने बताया कि राज्य सरकार के एक अधिकारी को 17 जुलाई को एक ईमेल मिला था।

उन्होंने बताया कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने राज्य की राजधानी स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया, “गांधीनगर पुलिस, मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा के साथ मिलकर उसी दिन हरकत में आई और बम निरोधक दस्ते व अन्य एजेंसियों की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गयी।”

उन्होंने बताया कि धमकी अफवाह साबित हुई क्योंकि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया, “भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

हाल ही में कुछ विद्यालयों, अधीनस्थ न्यायालयों और गुजरात उच्च न्यायालय को भी ऐसी धमकियां मिली थीं।

ये सभी धमकियां अफवाह निकलीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड