देश की खबरें | गुजरात : निर्माण श्रमिकों को पांच रुपये प्रतिदिन किराए पर आवास उपलब्ध कराने की योजना शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को करीब 15 हजार निर्माण श्रमिकों को पांच रुपये प्रतिदिन की मामूली दर पर अस्थायी आवास उपलब्ध कराने की योजना शुरू की।
अहमदाबाद, 18 जुलाई गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को करीब 15 हजार निर्माण श्रमिकों को पांच रुपये प्रतिदिन की मामूली दर पर अस्थायी आवास उपलब्ध कराने की योजना शुरू की।
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने ‘श्रमिक बसेरा’ योजना के लिए अहमदाबाद, गांधीनगर, वड़ोदरा और राजकोट शहरों में श्रमिकों के रहने के लिए 17 आवासीय संरचनाओं का भूमिपूजन किया।
पटेल अहमदाबाद के जगतपुर इलाके में एक ‘श्रमिक बसेरा’ की आधारशिला रखने के लिए मौजूद थे।
उन्होंने डिजिटल तरीके से अन्य जगहों पर योजना की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन आवासों के बनकर तैयार होने के बाद करीब 15 हजार निर्माण श्रमिकों को लाभ होगा। निर्माण श्रमिकों को एक दिन के लिए पांच रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से आवास मुहैया कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर इस तरह के आवास बनाए जाएंगे जिससे करीब तीन लाख निर्माण श्रमिकों को लाभ होगा।
इस परियोजना की लागत 1,500 करोड़ रुपये है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)