देश की खबरें | गुजरात : दाहोद जिले में तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति की मौत, महिला घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के दाहोद जिले में बुधवार तड़के एक तेंदुए के हमले में 43-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

दाहोद, 24 मई गुजरात के दाहोद जिले में बुधवार तड़के एक तेंदुए के हमले में 43-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

विभाग के बैरिया वन प्रभाग की ओर से एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तेंदुए ने पहले लिमखेड़ा तालुका के पाड़ा गांव में अपने घर में सो रही चंपाबेन चौहान (60) पर रात करीब 1.30 बजे हमला किया।

चंपाबेन की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और तेंदुए को भगा दिया।

विभाग ने बताया कि करीब एक घंटे बाद उसी गांव के रमेश चौहान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। रमेश अपने घर के बाहर सो रहा था, तभी तेंदुए ने उसकी गर्दन पकड़ ली।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्थानीय लोगों ने फिर से तेंदुए के बच्चे को भगा दिया, लेकिन उसके हमले के कारण रमेश की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।

इसमें कहा गया है कि चंपाबेन और रमेश को पहले दाहोद शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद महिला को छुट्टी दे दी गई, जबकि रमेश को वड़ोदरा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वन विभान ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास एक जाल बिछाया।

पिछले चार दिनों में क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

पाड़ा गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर लिमखेड़ा तालुका के फुलपारी गांव में 21 मई को तड़के एक तेंदुए ने अपने घर के बाहर सो रही दो नाबालिग बहनों पर हमला कर दिया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने तेंदुए को भगा दिया था, लेकिन लड़कियों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं।

उक्त घटना के बाद उस गांव में भी जाल बिछाया गया, लेकिन अभी तक कोई तेंदुआ नहीं पकड़ा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट