देश की खबरें | गुजरात : आठ प्रमुख शहरों में रात के कर्फ्यू के समय में 31 जुलाई से एक घंटे की ढील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

अहमदाबाद, 28 जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में गिरावट को देखते हुए गुजरात सरकार ने आठ प्रमुख शहरों में रात के कर्फ्यू के समय में 31 जुलाई से एक घंटे की ढील देने का फैसला किया है।

राज्य सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर आगामी गणेश उत्सव मनाने की भी इजाजत दे दी गयी है।

फिलहाल अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच रात का कर्फ्यू लागू रहता है। लेकिन 31 जुलाई से इन शहरों में रात का कर्फ्यू 11 बजे से सुबह छह बजे तक होगा।

गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 28 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\