देश की खबरें | पीएम-जनमन कार्यान्वयन में गुजरात शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के कार्यान्वयन में गुजरात जुलाई 2025 तक देश में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य बनकर उभरा है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

अहमदाबाद, 29 जुलाई प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के कार्यान्वयन में गुजरात जुलाई 2025 तक देश में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य बनकर उभरा है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया यह मिशन विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की लंबित आवश्यकताओं को पूरा कर और आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित कर उनके समग्र विकास पर केंद्रित है।

प्रधानमंत्री-जनमन योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्यवार रैंकिंग हर महीने घोषित की जाती है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, गुजरात ने जुलाई के लिए शीर्ष स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को इस योजना की शुरुआत की थी। देश में हर साल 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

यह मिशन 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर 75 जनजातीय समूहों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया है।

इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, बुनियादी ढांचा, आजीविका सहायता और संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं तक समय पर पहुंच प्रदान करना है।

गुजरात में कथोड़ी, कोटवालिया, पधार, सिद्दी और कोलघा जैसे पांच विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\