देश की खबरें | गुजरात नगर निगम चुनाव : भाजपा छह शहरों में सत्ता कायम रखने की ओर बढ़ रही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में 474 में से 409 सीटों पर जीत हासिल कर मंगलवार को इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है।
अहमदाबाद, 23 फरवरी भाजपा गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में 474 में से 409 सीटों पर जीत हासिल कर मंगलवार को इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है।
राज्य के छह नगर निगमों के लिए मतदान 21 फरवरी को हुआ था। मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई थी और अब तक जारी है।
कांग्रेस ने अब तक घोषित चुनाव परिणामों में 43 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने अब तक 18 सीटों पर जीत हासिल की है।
अहमदाबाद में कुल 192 सीटों, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, वड़ोदरा में 76, और सूरत में 120 सीटों पर 21 फरवरी को मतदान हुआ था।
आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव परिणामों को लेकर मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के लोगों ने राजनीतिक विश्लेषकों को एक विषय उपलब्ध कराया है, जो इस बारे में अध्ययन कर सकते हैं कि सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत राज्य (गुजरात) में किस तरह से मायने नहीं रखता है।’’
रविवार को हुए छह नगर निगमों के चुनाव में करीब 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)