देश की खबरें | गुजरात: भड़काऊ भाषण मामले में मुंबई के उपदेशक को पुलिस हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कच्छ जिले की एक अदालत ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई के इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भुज, आठ फरवरी गुजरात में कच्छ जिले की एक अदालत ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई के इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कच्छ-पूर्व पुलिस ने बुधवार को अजहरी को हिरासत में ले लिया था।

कच्छ-पूर्व पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें यहां लाया गया और औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद एलसीबी ने उन्हें भचाऊ में न्यायिक मजिस्ट्रेट योगिता शर्मा के समक्ष पेश किया और उनकी 14 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन न्यायाधीश ने पुलिस को उनकी हिरासत केवल रविवार तक के लिए दी।

गुजरात पुलिस ने 31 जनवरी की रात जूनागढ़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में उपदेशक को पांच फरवरी को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

उनके भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जूनागढ़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके बाद छह फरवरी को कच्छ-पूर्व पुलिस ने 31 जनवरी को कच्छ जिले के भचाऊ तालुका के सामाखियारी गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए अजहरी के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी