देश की खबरें | गुजरात : ट्रेन की चपेट में आने से शेर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अमरेली जिले के गिर वन क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक एशियाई शेर की मौत हो गई। जिले के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अमरेली, 22 अगस्त गुजरात के अमरेली जिले के गिर वन क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक एशियाई शेर की मौत हो गई। जिले के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्य वन संरक्षक (जूनागढ़ वन्यजीव मंडल) दुष्यंत वासवाड़ा ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सावरकुंडला वन क्षेत्र के गिर (पूर्व) वन मंडल के खडकलां गांव के पास हुई।

उन्होंने कहा कि लगभग पांच-छह साल की आयु का नर शेर रेलवे ट्रैक पर मृत मिला। मौत का कारण संभवत: डबल डेकर मालगाड़ी से टकराना हो सकता है।

वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृत शेर को जांच के लिए भेज दिया।

गुजरात के वन मंत्री गणपत वसावा ने इस साल मार्च में विधानसभा में बताया था कि 2019 और 2020 में गुजरात में कुल 313 शेरों की मौत हुई, जिसमें से 23 की अप्राकृतिक कारणों से मौत हुई।

शेरों की मौत के अप्राकृतिक कारणों में खुले कुएं में गिरना, वाहनों या ट्रेनों की चपेट में आना अथवा बिजली का करंट लगना शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\