देश की खबरें | गुजरात: श्रमिक परिवार ने खाया जहरीला पदार्थ, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत में हीरा उद्योग में कार्यरत एक कारीगर की पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई, वहीं कारीगर की हालत गंभीर है।

सूरत,आठ जून गुजरात के सूरत में हीरा उद्योग में कार्यरत एक कारीगर की पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई, वहीं कारीगर की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रत्यक्ष तौर पर आर्थिक परेशानियों के कारण परिवार ने यह कदम उठाया। उसने बताया कि घटना बुधवार शाम की है और कारीगर वीनू मोराडिया (55) की हालत गंभीर है। मोराडिया के दो बेटियां और दो बेटे हैं।

मोराडिया की एक बेटी, एक बेटे ने अपने माता पिता के साथ घर के बाहर जहरीला पदार्थ खाया वहीं उनका एक बेटा और बेटी घर पर थे।

अतिरिक्त पुलिस अयुक्त पी के पटेल ने कहा कि मोराडिया, उसकी पत्नी शारदाबेन (50),बेटे कृष (20) और बेटी सेनिता (15) ने बुधवार शाम को सूरत के सरथाना इलाके में एक नहर के पास कथित तौर पर एल्युनियम फॉस्फाइड की गोलियां खाईं।

पटेल ने बताया, ‘‘ उन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल पास के एक अस्पताल में पहुंचाया। मोराडिया की पत्नी,बेटे और बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं मोराडिया की हालत गंभीर बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मोराडिया हीरा तराशने वाला कारीगर है और हो सकता है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो।’’

अधिकारी ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से पहले मोराडिया ने अपने रिश्ते के भाई प्रवीणभाई को सूचित किया था कि उन्होंने जहर खा लिया है और वह उनके दूसरे बेटे और बेटी का ध्यान रखें।

प्रवीणभाई ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनके भाई ने कभी आर्थिक मुद्दे पर कोई बात नहीं की।

मोराडिया के एक अन्य रिश्तेदार ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनकी आय 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह थी और हो सकता है कि छह लोगों का खर्चा चलाने में उन्हें दिक्कत आ रही हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट