देश की खबरें | गुजरात: नवसारी में तेंदुए के हमले में युवती की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में नवसारी जिले के एक गांव में एक तेंदुए के हमले में 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नवसारी, 15 अक्टूबर गुजरात में नवसारी जिले के एक गांव में एक तेंदुए के हमले में 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना चिखली तालुका के सदकपोर गांव में शनिवार देर रात की है।

चिखली के रेंज वन अधिकारी आकाश पाडशाला ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि तेंदुए ने महिला पर तब हमला किया जब वह रात में नित्यकर्म के लिए घर से निकली थी।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता छाया पटेल की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव के निशान हैं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जब युवती घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्य और अन्य ग्रामीण उसकी तलाश में निकले और उन्हें उसका शव मिला।

बताया गया कि चिखली थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड