Gujarat Road Accident: दाहोद में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, दो अन्य घायल

गुजरात के दाहोद जिले में एक बुलडोजर से मोटरसाइकिल की टक्कर में एक मजदूर, उसकी पत्नी और दो नाबालिग बेटों की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां हादसे में घायल हो गईं. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

कार (Photo Credit : ANI)

दाहोद (गुजरात), 27 अप्रैल : गुजरात (Gujarat) के दाहोद जिले में एक बुलडोजर से मोटरसाइकिल की टक्कर में एक मजदूर, उसकी पत्नी और दो नाबालिग बेटों की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां हादसे में घायल हो गईं. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब परिवार झालोद कस्बे से सुखसार लौट रहा था.

सुखसार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि फतेपुरा तालुका के घानी खुंट गांव में एक निर्माण स्थल पर लगे बुलडोजर का ‘फ्रंट लोडर’ अचानक गिर गया और राज्य राजमार्ग पर परिवार के वाहन के सामने आ गया. यह भी पढ़ें : Haridwar: हिंदू महापंचायत को लेकर जलालपुर गांव में धारा 144 लागू, काली सेना के प्रदेश संयोजक समेत 6 लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों (4 और 12) की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उसकी बेटियां (8 और 10) हादसे में घायल हो गईं. दोनों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारी ने बताया कि बुलडोजर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया.

Share Now

संबंधित खबरें

VIDEO: सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने की कोशिश, कैब ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ, लेकिन महिला यात्री को कुत्ते ने काटा

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स