Gujarat: वडोदरा में रसायन फैक्टरी में बॉयलर फटने से चार की मौत, 11 घायल

गुजरात के वड़ोदरा जीआईडीसी इलाके में स्थित एक रसायन फैक्टरी में शुक्रवार को बॉयलर फटने से चार साल की एक बच्ची और तीन अन्य की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आग (Photo Credits: ANI)

वड़ोदरा, 24 दिसंबर : गुजरात के वड़ोदरा जीआईडीसी इलाके में स्थित एक रसायन फैक्टरी में शुक्रवार को बॉयलर फटने से चार साल की एक बच्ची और तीन अन्य की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मृतकों में एक 65 वर्षीय एक पुरुष, एक किशोर और 30 वर्षीय एक महिला भी शामिल है.

मकरपुरा पुलिस थाने के निरीक्षक साजिद बलूच ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढ़े नौ बजे इलाके में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 15 लोग घायल हो गए और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया. उनमें से चार को या तो मृत घोषित कर दिया गया या इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.’’ यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सरकार ने दिए लॉकडाउन के संकेत

उन्होंने कहा कि इस घटना में जिन लोगों की जान चली गई और जो घायल हुए हैं उनमें श्रमिक के अलावा कुछ वैसे लोग भी शामिल हैं, जो विस्फोट के समय उस इलाके से गुजर रहे थे. बलूच ने कहा, ‘‘चार लोगों की या तो जलने के कारण या विस्फोट से संबंधित किसी वस्तु से चोट लगने से मौत हो गई. विस्फोट के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड