Gujarat: अमरेली में शेरों के अभयारण्य के पास लगी आग, कोई हताहत नहीं

गुजरात के अमरेली जिले में एशियाई शेरों के अभयारण्य के पास हरियाली वाले क्षेत्र में लग गई. हालांकि, काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है और इसके कारण शेर या अन्य किसी वन्यजीव के हताहत होने की सूचना नहीं है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo : Pixabay)

अमरेली, 19 मार्च : गुजरात के अमरेली जिले में एशियाई शेरों के अभयारण्य के पास हरियाली वाले क्षेत्र में लग गई. हालांकि, काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है और इसके कारण शेर या अन्य किसी वन्यजीव के हताहत होने की सूचना नहीं है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को लगी आग को काबू करने के लिए 300 से अधिक वनकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी.

उन्होंने कहा, ''अब तक किसी भी वन्यजीव के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है और अगले तीन दिन पूरे क्षेत्र को खंगाला जाएगा.'' अधिकारी ने कहा कि मितियाला वन्यजीव अभयारण्य के पास एक पहाड़ी पर झाड़ियों और लंबी घास में आग लगी थी. यह भी पढ़ें : दिल्ली के शख्स ने खुद को जख्मी करके 20 लाख रुपये की लूट की नकली कहानी गढ़ी

उन्होंने कहा कि छोटे हिस्से में अब भी आग लगी है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं. अमरेली के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने कहा कि वन्यजीव अभयारण्य तक आग पहुंचने से पहले ही, काफी हद तक इस पर काबू पाने में सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड