देश की खबरें | गुजरात: पीएम-जेवाईए के तहत शुल्क कम करने के खिलाफ निजी केंद्रों में डायलिसिस सेवा तीन दिन बंद रहेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत मरीजों की ओर से भुगतान किए जाने वाले शुक्ल में कमी करने के विरोध में राज्य के निजी केंद्रों ने सोमवार से अगले तीन दिन के लिए डायलिसिस रोक दी है।

गांधीनगर, 14 अगस्त गुजरात सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत मरीजों की ओर से भुगतान किए जाने वाले शुक्ल में कमी करने के विरोध में राज्य के निजी केंद्रों ने सोमवार से अगले तीन दिन के लिए डायलिसिस रोक दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निजी केंद्रों के विरोध के मद्देनजर राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्था की है, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि सरकार ने हेल्पलाइन नंबर की भी शुरुआत की है।

गुजरात नेफ्रोलॉजिस्ट एसोसिएशन के सदस्य डॉ. उमेश गोधानी ने बताया कि राज्य में पीएम-जेएवाई योजना के तहत सालाना करीब 1.30 करोड़ डायलिसिस होते हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत निजी केंद्रों द्वारा किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि पीएम-जेएवाई योजना के तहत 1.27 लाख लाभार्थी हैं, जो डायलिसिस कराते है और इनमें से करीब एक लाख मरीज निजी केंद्रों से यह सुविधा प्राप्त करते हैं।

डॉ. गोधानी ने कहा कि राज्य सरकार गत आठ साल से निजी केंद्रों को प्रति डायलिसिस दो हजार रुपये का भुगतान करती थी, जिसे घटाकर 1650 रुपये कर दिया गया है, जिसका नकारात्मक असर उनपर पड़ेगा, खासतौर पर इलाज के बढ़ते खर्चों को देखते हुए।

जिन मरीजों के गुर्दे काम नहीं करते उनका डायलिसिस किया जाता है।

डॉ. गोधानी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘गत आठ साल में इलाज का खर्च बढ़ा है और राशि बढ़ाई जानी चाहिए, लेकिन सरकार ने इसके उलट (पीएम-जेएवाई योजना के पैनल में शामिल) निजी अस्पतालों को सूचना दिए बिना राशि घटाकर 1650 रुपये कर दी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज