खेल की खबरें | गुजरात ने चंडीगढ़, मध्यप्रदेश ने रेलवे को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी के मैच में शुक्रवार को यहां चौथे और आखिरी  दिन के खेल के दौरान चंडीगढ़ को पारी और 87 रन से शिकस्त दी।

अहमदाबाद, 30 दिसंबर गुजरात ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी के मैच में शुक्रवार को यहां चौथे और आखिरी  दिन के खेल के दौरान चंडीगढ़ को पारी और 87 रन से शिकस्त दी।

चंडीगढ़ की पहली पारी में 304 रन के जवाब में गुजरात ने चार विकेट पर 546 रन पर पारी घोषित कर दी थी।

मैच के आखिरी दिन चंडीगढ़ ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में दो विकेट पर 46 रन से की और उसकी पूरी टीम में 75.3 ओवर में 205 रन पर आउट हो गयी। चंडीगढ़ के लिए 10वें नंबर के बल्लेबाज जगजीत सिंह संधू ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाये।

गुजरात के लिए बायें हाथ के स्पिनर हार्दिक पटेल ने चार विकेट लिये।

इंदौर में ग्रुप के दूसरे मैच में गत चैम्पियन मध्यप्रदेश ने आवेश खान की 25 गेंद में 30 रन की नाबाद पारी के दम पर रेलवे को दो विकेट से शिकस्त दी।

जीत के लिए 215 रन का पीछा करते हुए मध्यप्रदेश ने 177 रन पर सात विकेट गंवा दिये थे। आवेश ने इसके बाद दो छक्के और दो चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी।

अगरतला में ग्रुप के एक अन्य मैच में त्रिपुरा और पंजाब का मैच बराबरी पर छूटा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर त्रिपुरा को तीन अंक मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू