देश की खबरें | गुजरात : नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पिटाई से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने वाले 24 साल के युवक की भीड़ की पिटाई के कारण मौत हो गई। घटना के बाद वह कई दिन से अस्पताल में भर्ती था।

सूरत (गुजरात), नौ मार्च जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने वाले 24 साल के युवक की भीड़ की पिटाई के कारण मौत हो गई। घटना के बाद वह कई दिन से अस्पताल में भर्ती था।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कल्पेश वसावा की सोमवार देर रात सूरत के सदर अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सूरत के मंगरोल तालुका के एक गांव में वसावा ने 26 फरवरी को कथित रूप से लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने वसावा की बुरी तरह पिटाई कर दी।

सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वसावा के हाथ लोहे की सीढ़ियों से बंधे हुए है और वह पीठ के बल गिरा हुआ पिटाई करने वालों से रहम के लिए कह रहा है।

कोसाम्बा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 302 (हत्या), 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), और अन्य में तथा एससी/एसटी कानून में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वसावा पहले भी नाबालिग के साथ कथित रूप से तीन बार बलात्कार कर चुका है और घटना के दिन भी खेत के पास बने कमरे में उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास कर रहा था।

26 फरवरी को हुई घटना के बाद पुलिस ने वसावा को भादंसं की धारा 376 (बलात्कार), अन्य धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि वासावा को सूरत के लाजपुर केन्द्रीय कारागार में बंद किया गया था, लेकिन उसका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी