Gujarat: विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तीन दिन के चिंतन शिविर का आयोजन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस की गुजरात इकाई राज्य विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए द्वारका शहर में 25 फरवरी से तीन दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन करेगी जिसमें दिसंबर के अंत में संभावित चुनाव के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा होगी.

अहमदाबाद, 24 फरवरी : कांग्रेस की गुजरात इकाई राज्य विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए द्वारका शहर में 25 फरवरी से तीन दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन करेगी जिसमें दिसंबर के अंत में संभावित चुनाव के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा होगी.

कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने बुधवार को बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी इसमें हिस्सा लेंगे और उन्होंने राज्य इकाई का न्योता स्वीकार कर लिया है. ठाकोर ने कहा, ‘‘चिंतन शिविर में राहुल जी भी भाग लेंगे. तारीख जल्दी बतायी जाएगी. कुछ राष्ट्रीय नेताओं सहित करीब 500 प्रतिनिधि 25 फरवरी से देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका में शुरू हो रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेंगे. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh Earthquake: आज तड़के इंदौर में भूकंप से हिली धरती, रिक्‍टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता, कोई नुकसान नहीं

गुजरात में पार्टी के विधायक, राज्य स्तर के महत्वपूर्ण नेता, जिला इकाइयों के अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों जैसे महिला मोर्चा, सेवा दल और एनएसयूआई के अध्यक्ष इस शिविर में हिस्सा लेंगे.’’ उन्होंने कहा कि पहले दिन आमंत्रित प्रतिनिधियों को देश निर्माण में कांग्रेस की भूमिका पर एक वीडियो दिखाया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड