देश की खबरें | गुजरात के मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए, निकाय चुनाव में मतदान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट रविवार को नेगेटिव आई और अब वह संक्रमणमुक्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने शाम को अपने गृह नगर राजकोट में स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान भी किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 21 फरवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट रविवार को नेगेटिव आई और अब वह संक्रमणमुक्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने शाम को अपने गृह नगर राजकोट में स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान भी किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

इससे पहले 64 वर्षीय रूपाणी के 15 फरवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वड़ोदरा में स्थानीय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान रूपाणी बेहोश हो गए थे, जिसके अगले दिन उनकी जांच की गई थी।

तब से मुख्यमंत्री का उपचार अहमदाबाद के यूएन मेहता हार्ट अस्पताल में चल रहा था।

संक्रमण मुक्त होने के बाद रूपाणी अहमदाबाद से राजकोट गए। पत्नी अंजलि रूपाणी के साथ शाम को राजकोट पहुंचे मुख्यमंत्री ने शाम करीब 5:15 बजे अनिल ज्ञानमंदिर स्कूल के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

रूपाणी ने मास्क पहना हुआ था, जबकि मतदान केंद्र पर सभी कर्मचारी पीपीई किट पहने हुए थे।

वोट डालने के बाद उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए जनता का आभार जताया।

रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे साझा प्रयासों के चलते, हमने कोविड-19 से उबरने की दर 97.5 फीसदी को प्राप्त किया है।’’

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश