देश की खबरें | गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लगाई संगम में डुबकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ रहे जनसैलाब के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी संगम में डुबकी लगाई और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की।

महाकुंभ नगर, सात फरवरी प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ रहे जनसैलाब के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी संगम में डुबकी लगाई और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, पटेल ने कहा कि महाकुंभ क्षेत्र में सुंदर व्यवस्था की गई है और कहीं भी किसी को कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भारत की आस्था के केंद्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद हर व्यक्ति स्वयं को भाग्यशाली मानता है।’’

पटेल ने संगम स्नान से पूर्व बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर सेक्टर-7 स्थित गुजरात पवेलियन का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता से लेकर हर सुविधा तक, सब कुछ बेहद अच्छा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच पटेल यांत्रिक नाव से त्रिवेणी संगम पहुंचे जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और श्लोकों के बीच की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी डुबकी लगाई।

इसके बाद पटेल ने गंगा पूजन और गंगा आरती की।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह नौ बजे राजकीय विमान से प्रयागराज पहुंचे। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और आरती की।

मंदिर के महंत और बाघंबरी गद्दी के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि जी महाराज ने पटेल को लेटे हनुमान के मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सेक्टर-सात स्थित गुजरात पवेलियन पहुंचे और वहां का अवलोकन किया।

गुजरात पवेलियन में उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’, साबरमती आश्रम और सूर्य मंदिर की प्रतिकृतियों का निरीक्षण किया। यहां वह गुजरात के उत्पादों की प्रदर्शनी में भी गए और सभी व्यवस्थाओं को सराहा। गुजरात से भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उन्होंने यहां 400 बिस्तर वाली एक ‘डॉरमेट्री’ की भी शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू