Gujarat: कांग्रेस विधायक के दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने कांग्रेस विधायक के दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विधायक के दामाद के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक ऑटोरिक्शा व एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है.

कांग्रेस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

आणंद (गुजरात), 12 अगस्त : पुलिस ने कांग्रेस विधायक के दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विधायक के दामाद के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक ऑटोरिक्शा व एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार की शाम आणंद कस्बे को तारापुर से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित सोजित्रा गांव के पास हुई. उन्होंने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोग मारे गए.

सोजित्रा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक ए. पी. परमार ने बताया, ‘‘आरोपी की पहचान सोजित्रा सीट से कांग्रेस विधायक पूनमभाई परमार के दामाद केतन पधियार के रूप में हुई है. दुर्घटना में केतन पधियार को भी चोट लगी थी और उसका आणंद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.’’ उन्होंने बताया, ‘‘पधियार हमारी हिरासत में है और अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इसबीच, हमने उनके खून का नमूना जांच के लिए भेजा है, ताकि पता लगाया जा सके कि हादसे के वक्त वह शराब के नशे में था या नहीं..’’ स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग सोजित्रा और बोरीयावी गांव के रहने वाले हैं. यह भी पढ़ें : MP: कारम नदी पर बन रहे बांध से पानी का रिसाव बढ़ा, 11 गांवों को खाली कराया गया

जिले के पुलिस अधीक्षक अजित राजिआन ने बताया कि हादसे के वक्त एसयूवी कथित रूप से पधियार चला रहे थे और दुर्घटना के बाद वह वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए, हालांकि बाद में उन्हें पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया, ‘‘एसयूवी के चालक (पधियार) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल