Gujarat: केजरीवाल की रैली से पहले तिरंगे का अपमान करने पर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

गुजरात के मेहसाणा शहर में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोडशो से पहले राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

मेहसाणा (गुजरात), 7 जून : गुजरात के मेहसाणा शहर में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के रोडशो से पहले राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि एक वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया. वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर सड़क के किनारे तिरंगे पर पैर रखते हुए नजर आया था. ये राष्ट्रध्वज सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ‘तिरंगा यात्रा’ के लिए आप समर्थकों में बांटने के वास्ते रखे गए थे.

यह वीडियो शहर के पुराने बस स्टैंड इलाके के पास का है, जहां सोमवार शाम को केजरीवाल का रोडशो हुआ था. प्राथमिकी में कहा गया है कि वीडियो क्लिप दोपहर तीन बजे के आसपास रिकॉर्ड की गई थी, जब एक जगह राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जा रहे थे. आप कार्यकर्ता रोडशो में शामिल होने के लिए पहुंचे पार्टी समर्थकों को तिरंगा और पार्टी के झंडे बांटते देखे गए. आप के कई समर्थक यात्रा में शामिल हुए और रोडशो के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराया. अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय गौरव अपमान (संशोधन) अधिनियम, 2003 की धारा 2 के तहत शहर के ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई. यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आदिवासी युवाओं की सेवाएं बहाल करने की मांग की

केजरीवाल की ‘तिरंगा यात्रा’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. यह गुजरात में पिछले तीन महीनों में उनका दूसरा रोडशो था. प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. आप विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में अपना आधार बनाने का प्रयास कर रही है. केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी गुजरात की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और इसके लिए वह पहले से ही सक्रियता से प्रचार शुरू कर चुकी है. आप ने हाल ही में एक राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ का आयोजन किया जिसमें पार्टी के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड