देश की खबरें | गुजरात उपचुनाव: विसावदर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में विसावदर विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

अहमदाबाद, 25 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में विसावदर विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

आम आदमी पार्टी (आप) पहले ही इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है, लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन में आप की सहयोगी कांग्रेस ने कहा है कि वह उपचुनाव अकेले लड़ेगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को जूनागढ़ और मेहसाणा जिलों में क्रमशः विसावदर और कड़ी विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनावों की तिथि घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस और भाजपा ने जीत हासिल करने का भरोसा जताया है।

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपचुनाव 19 जून को होंगे और मतों की गिनती 23 जून को होगी।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि दो जून है, जबकि नामंकन पत्रों की जांच तीन जून को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि पांच जून है।

आप ने विसावदर सीट से गोपाल इटालिया को उम्मीदवार घोषित किया है।

मेहसाणा में पत्रकारों से बात करते हुए गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि गुजरात की जनता कांग्रेस या किसी भी अन्य पार्टी को नकार देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों सीट पर हजारों वोटों की बढ़त के साथ जीत हासिल करेंगे।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि उनकी पार्टी ने उपचुनावों की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी। कांग्रेस ने दोनों सीट के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए पर्यवेक्षकों के एक पैनल की घोषणा की है।

जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है, जब तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे, जबकि मेहसाणा की कड़ी सीट (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद चार फरवरी से रिक्त है।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 161, कांग्रेस के 12, समाजवादी पार्टी का एक, आप के चार और दो निर्दलीय विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट