देश की खबरें | गुजरात उपचुनाव : भाजपा सभी आठ सीटों पर आगे, कांग्रेस पिछड़ी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के रूझानों के मुताबिक भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है।

कम से कम पांच विधानसभा सीटों लिम्बडी, अब्दासा, कपराद, डांग और कर्जन पर भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवारों पर प्रभावी बढ़त बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Winners List: बिहार चुनाव में जीतने वाले आरजेडी, जेडीयू-कांग्रेस, बीजेपी सहित अन्य उम्मीदवारों के नाम देखें यहां.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के जयंती लाल पटेल जो शुरुआत में मोरबी सीट से बढ़त बनाए हुए थे वह भाजपा के ब्रिजेश मेरजा से करीब 1,000 मतों से पिछड़ गए हैं।

वहीं, सात सीटों पर भाजपा सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: दोपहर 1:30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनावी नतीजों पर होगी बात.

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चार घंटे की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी से करीब 22 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। अब्दासा में भाजपा के प्रद्युम्न सिंह जडेजा करीब 16 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

भाजपा के जीतू चौधरी और विजय पटेल भी क्रमश: कपराद और डांग में अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वियों पर 14 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है।

कर्जन सीट पर भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल करीब 9,900 मतों से आगे चल रहे हैं।

धारी सीट से भाजपा के जेवी काकडिया, कांग्रेस प्रत्याशी से 5,500 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आत्माराम परमार अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी से गाधड़ा में 9,500 मतों से आगे चल रहे हैं

उल्लेखनीय है कि तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इन आठ सीटों के लिए कुल 81 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)