देश की खबरें | गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक को सत्तारूढ़ दल में शामिल होने का खुला प्रस्ताव दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात विधानसभा चुनाव से एक साल पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बृहस्पतिवार को राजुला सीट से कांग्रेस विधायक अंबरीश डेर को राज्य में सत्तारूढ़ दल में शामिल होने का खुला प्रस्ताव दिया और कहा कि भगवा पार्टी ने उनके लिए एक सीट सुरक्षित रख दी है।

अमरेली(गुजरात), 18 नवंबर गुजरात विधानसभा चुनाव से एक साल पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बृहस्पतिवार को राजुला सीट से कांग्रेस विधायक अंबरीश डेर को राज्य में सत्तारूढ़ दल में शामिल होने का खुला प्रस्ताव दिया और कहा कि भगवा पार्टी ने उनके लिए एक सीट सुरक्षित रख दी है।

पाटिल ने अमरेली जिले में राजुला तालुका के बाबरिया धार गांव में एक सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए डेर को यह प्रस्ताव दिया, जहां कांग्रेस विधायक भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले में अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।

पाटिल के बयान के बारे में बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए डेर ने कहा कि हर पार्टी उन लोगों को सीट देना चाहती है जो चुनाव जीत सकते हैं।

वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि पाटिल के खुले प्रस्ताव से यह प्रदर्शित होता है कि सत्तारूढ़ भाजपा 2022 के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस विधायकों को रिझाने की कोशिश कर रही है।

पाटिल ने कहा, ‘‘पहले के समय में, जब लोग राज्य परिवहन निगम की बसों से सफर करते थे, वे अपना रूमाल सीट पर रख कर उसे अपने लिये सुरक्षित कर लेते थे , हमने भी उसी तरह से डेर के लिए सीट सुरक्षित रख दी है। ’’

पाटिल ने कहा, ‘‘उन्होंने (डेर ने) अपना करियर हमारी पार्टी से शुरू किया था और हमारा उन पर अधिकार बनता है।’’ उल्लेखनीय है कि डेर ने अपना राजनीतिक करियर भाजपा की युवा शाखा के नेता के तौर पर शुरू किया था।

बाद में डेर ने अमरेली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर पार्टी, चाहे वह भाजपा, कांग्रेस या आम आदमी पार्टी हो, चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारना चाहेगी तथा यह सामान्य बात है कि जिन नेताओं ने पिछला चुनाव जीता है या जिनमें अगला चुनाव जीतने की क्षमता है, राजनीतिक दल उन्हें इस तरह का प्रस्ताव देंगे। ’’

कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘मैंने अपना राजनीतिक करियर भाजपा की युवा शाखा से शुरू किया था और उस पार्टी में सात-आठ साल बिताये थे। पाटिल हमारे वरिष्ठ थे और उस वक्त सांसद थे...यह बयान देकर उन्होंने स्नेह प्रदर्शित किया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा