देश की खबरें | गुजरात एटीएस ने 54 आग्नेयास्त्र बरामद किये, नौ गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राज्य के विभिन्न जिलों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया और 54 आग्नेयास्त्रों तथा 44 कारतूस बरामद किये है।
अहमदाबाद, 20 जून गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राज्य के विभिन्न जिलों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया और 54 आग्नेयास्त्रों तथा 44 कारतूस बरामद किये है।
एटीएस ने शनिवार को बताया कि एक गोपनीय सूचना मिलने के बाद अहमदाबाद के बवला से मुश्ताक बलोच और वाहिदखान पठान को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को एक पिस्तौल तथा चार कारतूस बरामद किये।
यह भी पढ़े | बेंगलुरु में रविवार को आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा, जवाहरलाल नेहरू तारामंडल ने दी जानकारी.
एटीएस ने एक बयान में कहा कि उनसे पूछताछ में पता चला कि अहमदाबाद में एक बंदूक विक्रेता अवैध रूप से राज्य में अपराधियों को हथियार की आपूर्ति कर रहा है।
बयान में कहा गया है, ‘‘राज्य के विभिन्न भागों में एटीएस ने छापेमारी की और ये गिरफ्तारियां और बरामदगी की। बंदूक डीलर तरुण गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की गई जिससे जांचकताओं को उससे अवैध रूप से हथियार खरीदने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिली।’’
एटीएस ने कहा कि कच्छ, अमरेली, वांकानेर, वीरपुर, अहमदाबाद और जामनगर सहित अन्य स्थानों पर छापे मारे गए।
बयान में कहा गया है कि कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और विदेश निर्मित रिवाल्वर, पिस्तौल के अलावा भारतीय आयुध कारखानों द्वारा निर्मित राइफल बरामद की गई।
इसमें कहा गया है, ‘‘54 अवैध हथियार और 44 कारतूस बरामद किये गये हैं जिनकी अनुमानित लागत 80 लाख रुपये है। इनमें से 15 हथियार विदेश निर्मित है और 38 भारत में बने है।’’
एटीएस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)