देश की खबरें | गुजरात : मालगाड़ी की ठोकर लगने से एक शेर बुरी तरह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अमरेली जिले में राजुला शहर के समीप मंगलवार को एक मालगाड़ी की ठोकर लगने से एक शेर बुरी तरह घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमरेली, 16 फरवरी गुजरात के अमरेली जिले में राजुला शहर के समीप मंगलवार को एक मालगाड़ी की ठोकर लगने से एक शेर बुरी तरह घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए एक दल बनाया गया है।

मालगाड़ी ने शेर को टक्कर मार दी। उसकी उम्र 5-9 साल के बीच है।

यह मालगाड़ी अमरेली जिले में राजुला और पीपावाव बंदरगाह के बीच चलती है।

वन उपसंरक्षक निशा राज ने कहा, ‘‘ वन अधिकारियों को पशुओं पर नजर रखने वालों से इस घटना की जानकारी मिली। घायल शेर को बाबरकोट बचाव केंद्र लाया गया और फिर उसे उपचार के लिए जूनागढ़ के सक्करबाग चिडि़याघर ले जाया गया। ’’

मुख्य वन संरक्षक डी टी वसावडा ने बताया कि शेर गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन वह बच जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार ने रेल अधिकारियों से वन क्षेत्रों से गुजरते समय ट्रेनों की गति कम करने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\